फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Thu, 19 Jun 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी के गांव मौजमपुर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मंचासीन अपर जिला जज विजय कुमार, वरि
विज्ञापन
सोरोंजी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिशन शक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत ने ग्राम मौजमपुर में शिविर आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचाव और कानून के बारे में जानकारी दी गईं। अपर जिला जज विजय कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों की रोकथाम, झूठे मुकदमे दर्ज करना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के संबंध में जागरूक किया। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है, जरूरत है तो सिर्फ सतर्क रहने की। किसी मुसीबत में फंसने पर तुरंत पुलिस हेल्प लाइन के नंबरों पर कॉल करें। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें