फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में रोपे जाएंगे 23 लाख से अधिक पौधे

Thu, 19 Jun 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गंगा समिति की बैठक में निर्देश देतीं डीएम मेधा रुपम।
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों को पौधरोपण के लिए निर्देशित किया गया। इस बार जिले 23 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि इस वर्ष जिले में 2340800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसे हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी समयबद्ध पौधरोपण की कार्ययोजना बना लें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। जिला वन अधिकारी सुंदरेश ने अब की गई तैयारियों के साथ पौधरोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करना जरूरी है। जिले के स्कूल, कॉलेज, सरकारी भवनों के परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण होगा। इस दौरान सीडीओ सचिन, उपनिदेशक कृषि महेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओउम प्रकाश सहित विकास के अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें