फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
राशन ले जाती महिला - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। बलकेश्वर स्थित शिवपुरी कॉलोनी में राशन की दुकान नहीं खुलने पर बुधवार को महिलाओं ने हंगामा कर दिया। बाद में भाजपा की महिला नेता आ गई। तकरीबन 4 घंटे बाद दुकान खोली गई। इसके बाद ही लोगों को राशन दिया गया। शिवपुरी स्थित राशन की दुकान पर सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की भीड़ लगने लगी थी। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। महिलाएं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लाइन में लगी थी। मगर, दुकानदार दुकान खोलने नहीं आ रहा था। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भाजपा नेता ममता शर्मा भी पहुंची। उन्होंने दुकानदार से बात की। इसके बाद सुबह 11:30 बजे दुकान खोली गई। तब लोगों को राशन दिया गया। महिलाओं की शिकायत थी कि राशन पूरा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन के लिए लगी लाइन - फोटो : AMAR UJALA
राशन के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें