फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चाकू के वार से महिला की गर्दन लहूलुहान, भर्ती

विज्ञापन
बाह: चाकू से वार कर गर्दन लहुलुहान करने वाली विवाहिता कांती
विज्ञापन
बाह। मायके जाने की जिद में विवाहिता ने चाकू से कई वार कर अपनी गर्दन लहूलुहान कर ली। बेहोश होने पर परिजन इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। 24 जून को अरनोटा की कांति की शादी कैंजरा रोड बिजौली के विजयकांत के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद वह सावन का त्योहार करने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी। परिजन ने एक-दो दिन में भेजने की बात कही थी। परिजन ने बताया कि मायके जाने की जिद में कांति ने अपनी गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन लहूलुहान हो गई। बेहोश होने पर घबराए परिजन उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें