फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे ट्रैक के पास मिला था महिला का शव, हत्या का शक

विज्ञापन
ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
सास से लड़ाई के बाद घर से निकली थी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन


बाह। आगरा-इटावा वाया बटेश्वर रेल लाइन पर चौसिंगी गांव के पास शनिवार की सुबह केदारपुरा की मिथिलेश (50) का शव मिला था। मृतका के चचेरे भाई ने ससुरालवालों पर हत्या किए जाने का शक जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
केदारपुरा के जयकिशोर बघेल ने पुलिस को बताया कि गांव में घर बनवाने के लिए मिथिलेश दिल्ली से आई थी। सास इलायची से झगड़ा होने के बाद वह घर से निकल गई थी। चौसिंगी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी जान गई है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे मायकेवाले ससुरालवालों के मौके पर नहीं मिलने पर भड़क गए। उन्होंने हत्या किए जाने का शक जताया। मृतका के भाई प्रहलाद सिंह, मां कालिंदी देवी ने आए दिन की लड़ाई-झगड़े का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने का शक जताया है। मायकेवालों का कहना है कि हादसा होता तो शरीर पर बाहरी चोट दिखती। उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मायके वालों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



मोइ पतौ होतो मरिवे जाइ रही है तौ रोक लेतो....
बाह। मोर्चरी पर रविवार की सुबह मृतका मिथिलेश की बेटी कंचन और पति जयकिशोर एक दूसरे को ढांढ़स बंधा रहे थे। दोनों की आंखों से आंसू बह रहे थे। जयकिशोर ने बताया कि झगड़े के बाद शनिवार सुबह 9 बजे मिथिलेश घर से निकली थी। समझा था कि या तो थाने में रिपोर्ट कराने जा रही है या फिर मायके के लिए निकली है। 2 घंटे बाद ट्रेन से टकराकर मरने की जानकारी मिली। रुंधे गले से भर्राई आवाज में वह बोले कि मोइ पतौ होतो मरिवे जाइ रही है तौ रोक लेतो, पहलैऊं ऐसे ही घर ते चली जाती थी। मिथिलेश अपने पीछे 2 विवाहित बेटी कंचन, राखी एवं अविवाहित बेटा सूरज को छोड़ गई है।


दुश्मनन नै मोढ़ी छीन लई, जेऊ बचै नई
मृतका मिथिलेश की मां कालिंदी रातभर मोर्चरी के गेट पर बैठी रही। जब भी काेई रिश्तेदार पहुंचता तो वह यही सवाल कर रही थी कि दुश्मनन नै मोढ़ी छीन लई, पुलिस वालों को देख कर बोली जेऊ बचै नई। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को झगड़ा होने पर वह समझाने गई थी। मिथिलेश की सास इलायची के पैर छुए तो उसे धक्का मार दिया था। उन्होंने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। कोई बेटा नहीं हैं, 4 बेटियां थी, जिनमें से कमला के बाद मिथिलेश की मौत हो गई। 2 बेटियां बड़ी विमला और छोटी रेखा बची है। ईश्वर ने बुढ़ापे के दो सहारे छीन लिए हैं।
विज्ञापन

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

ट्रैक के पास मिला महिला का शव: मिथलेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें