फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Thu, 06 Jun 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव महातपुर में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। ससुराल के लोग घर से भाग गए हैं। गांव पहुंचे मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महातपुर के रहने वाले दीवान सिंह की शादी तीन साल पहले ज्योती (21) निवासी बकेवर इटावा के साथ हुई थी। उसके एक साल का एक पुत्र है। ज्योती का शव मंगलवार को उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। गांव वालों ने ज्योती के मायके में सूचना दे दी। सूचना मिलते ही ज्योती का भाई नीरज परिवार के लोगों के साथ महातपुर पहुंचा। तब तक ससुराल के लोग शव को छोड़कर मौके से भाग गए।

नीरज ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद थाना कुर्रा में सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज ने आरोप लगाया कि दीवान सिंह तथा उसके परिवार के लोग ज्योती को दहेज की खातिर परेशान करते थे। ससुराल वालों ने ज्योती की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया है। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें