फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती न करने पर किया बदनाम: महिला को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर बना रहे थे दबाव, फोटो कर दिए वायरल

Fri, 30 Sep 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोस्ती नहीं करने पर मामा-भांजे ने महिला को बदनाम करने के लिए उसके फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने थाना इरादतनगर में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव में महिला को एक युवक और उसके मामा ने परेशान कर दिया। आरोप है कि युवक दोस्ती का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देकर रुपये और अंगूठी ले ली। इसके बाद भी मांग बंद नहीं की। बात करना बंद करने पर फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर भेजे मैसेज

महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मोनू और सुरेंद्र सिंह उसे परेशान कर रहे हैं। इस कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मोनू ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दोस्ती का दबाव बनाया था। मना करने पर वीडियो कॉल करने लगा। विरोध करने पर धमकाने लगा। उससे ही चैट के स्क्रीन शाट और उसके निजी फोटो परिचित और गांव के लोगों को भेजने की धमकी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: ताज के 500 मीटर दायरे का दर्द, रोजी-रोटी की लड़ाई के लिए बनाई संयुक्त संघर्ष समिति, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

फोटो कर दिए वायरल  

इतना ही नहीं आरोपी को चुप करने के लिए महिला ने रुपये और अंगूठी दी, लेकिन उसने और रुपयों की मांग शुरू कर दी। इस पर महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर मोनू और उसका मामा सुरेंद्र मिलने की जिद करने लगे। विरोध पर फोटो वायरल कर दिए। घर से निकलने पर गालीगलौज की।

सीओ ने की जांच 

एसएसपी से शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ ने की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि अश्लील हरकत करने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें