फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुलशेर खान से शादी के छह साल बाद हुई इतनी परेशान, थाने के सामने खुद को लगाने लगी आग, कहानी कर देगी हैरान

Fri, 24 Feb 2023 10:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला ने जैसे ही खुद के ऊपर पैट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, तो पुलिसकर्मियों के होश उड़े गए। किसी तरह पुलिस ने उसे बचाया।
 
विज्ञापन
कोतवाली फतेहपुर सीकरी, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के सामने पति से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे  अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। उसके ऐसा करने से थाने में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन


मामला कस्बा पुलिस चौकी के अंतर्गत मोहल्ला तेहरा दरवाजा का है। पीड़ित महिला रेखा देवी ने बताया कि करीब 6 साल पहले नगरपालिका क्षेत्र के मोहल्ला चूड़ी बाजार निवासी गुलशेर खान के साथ शादी की थी। करीब 3 साल बाद अधिक विवाद होने पर दोनों अलग रहने लगे। इसके बाद दो बार गुलशेर के विरुद्ध मारपीट व दुष्कर्म में मामला दर्ज कराया गया। वह जेल भी गया।

रेखा का आरोप है कि गुलशेर फिर से उसे परेशान कर रहा है। कई बार शिकायतें देने के बाद भी पुलिस अनसुना कर रही थी। इससे दुखी होकर पेट्रोल डालकर आग लगा लेने की कोशिश की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि महिला को समझाते हुए पूरी जानकारी ली गई है। उनकी मौखिक शिकायत के आधार पर गुलशेर की तलाश में पुलिस भेज दी गई है। महिला की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विवाहिता को गुलशेर से है पुत्र

रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि गुलशेर से उसके एक पुत्र है। उसकी परवरिश के लिए भी वह खर्च नहीं देता है। मैंने परिवार के विरुद्ध होकर दूसरे समुदाय के लड़के से शादी की थी लेकिन वह अब मुझे परेशान कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें