फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कलक्ट्रेट परिसर में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, दरोगा पर धमकी देने का आरोप

Thu, 28 Jan 2021 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार की दोपहर 12 बजे कालिंदी विहार निवासी महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। आग लगाने से पहले पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले दरोगा ने दो साल पहले उससे मारपीट की थी। अब वह और उसका परिवार धमकी दे रहा है। थाने में शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


थाना नाई की मंडी के प्रभारी निरीक्षक शाह नजर अहमद ने बताया कि महिला राजकुमारी एक बोतल में केरोसिन लाई थी। उसने एकाएक बोतल खोलकर मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों उनसे माचिस छीन ली और पकड़कर ऑफिस में ले गए। राजकुमारी का बेटा राहुल पास में ही खड़ा था। एसपी आरए पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने महिला से बात की। 

बाद में सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह आ गईं। सीओ कोतवाली महिला के घर भी गईं। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। थाना एत्माद्दौला पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी का कहना है कि महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस'
सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह के मुताबिक, राजकुमारी ने पूछताछ में बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले फिरोजाबाद में तैनात दरोगा राकेश दीक्षित और उनके परिवार ने चार जुलाई, 2018 को उनसे मारपीट की थी। तहरीर पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया। 

उन्होंने पिछले दिनों कोर्ट से रिपोर्ट (एनसीआर) में जांच के आदेश कराए। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप है कि दरोगा और उनका परिवार आए दिन मारपीट करता है। 26 दिसंबर, 2020 को भी राजकुमारी और उनके बेटे राहुल को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ऑफिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण वह आत्मदाह के लिए मजबूर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें