फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के सरर्कुलर रोड निवासी मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बालक को बस के सामने फेंक दिया। इतना ही नहीं थाने के बाद हंगामा करने के साथ बालक का गला दबाने का प्रयास किया।
पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला ने थाने की मेज का शीशा तोड़ने के साथ हंगामा किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जबकि बेटे को चाइल्डलाइन संस्था के हवाले कर दिया है।
थाना रसूलपुर के सरकूलर रोड निवासी महिला सपना (25) पत्नी साजिद कुरैशी मंगलवार को देरशाम थाना रसूलपुर के सामने पहुंची। महिला को चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी देख रहे थे। महिला ने अचानक अपने डेढ़ वर्ष के बेटा अयान को परिवहन निगम की बस के आगे फेंक दिया। बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बच्चे की जान बचा ली। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।