फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां-बेटे नाले में गिरे; बेटे को लोगों ने बचाया... महिला की मौत

Wed, 31 Jul 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मां और बेटे नाले में गिर गए। बेटे को लोगों ने बचा लिया। जबकि महिला बह गई। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला और बेटा नाले में गिरे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोठी मीना बाजार मार्ग पर बुधवार शाम को बारिश में भीषण हादसा हुआ। बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी से जा रहे मां-बेटे उछलकर नाले में गिर गए। पानी के तेज बहाव में बहने लगे। चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। चंद कदम की दूरी पर एसीपी लोहामंडी के कार्यालय से पेशकार हेमंत कुमार और सिपाही मनीष कुमार पहुंचे। उन्होंने बेटे को सुकुशल निकाल लिया, जबकि मां बह गई। करीब 1 घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर शव मिल सका। दुर्घटना से गुस्साए परिजन ने हंगामा किया, जाम लग गया। कार छोड़कर उसमें सवार लोग भाग गए।

विज्ञापन


शाम करीब सवा चार बजे बारिश हो रही थी। कोलिहाई, शाहगंज निवासी सुजेत मां साहिना (36) के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। वह मां को जयपुर स्थित चिकित्सक के पास ले गए थे। कोठी मीना बाजार मार्ग पर सत्तो लाला फूड कोर्ट के पास बेकाबू कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटा स्कूटी से उछलकर खुले नाले में जा गिरे।
 

एसीपी लोहामंडी का कार्यालय कुछ ही दूरी पर है। शोर सुनकर पेशकार हेमंत कुमार और सिपाही मनीष कुमार मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने सुजेत को नाले से बाहर निकाल लिया, जबकि पानी का बहाव तेज होने से साहिना बह गईं। आगे नाला ढका था। इस कारण उनका पता नहीं चला।
 

जानकारी के बाद मोहल्ले से परिवार और अन्य लोग आ गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एसीपी मयंक तिवारी और नगर निगम की टीम पहुंच गई। लोग कार को नाले में फेंकने की कहने लगे। मगर, पुलिस के समझाने पर मान गए। ढके नाले की पटिया को बुलडोजर से तोड़ा गया। शाम करीब 5:30 बजे राज नगर के पास नाले में महिला का शव मिला।
 

दोनों पैरों की हड्डी टूटी, परिवार में कोहराम

परिवार के लोगों ने बताया कि सुजेत चार बहनों में सबसे छोटा है। साहिना के पेट में दर्द हो रहा था। क्लीनिक पर देर हो गई। कार तेज गति से आ रही थी। उसने पीछे से टक्कर मार दी। कोठी मीना बाजार पर नाले की दीवार छोटी है। इससे दोनों नाले में गिर गए। सुजेत के दोनों पैर की हड्डी टूट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, साहिना की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।
 
विज्ञापन

कार चालक की पहचान में जुटी पुलिस

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि कार के नंबर से मालिक के बारे में पता किया गया। जानकारी मिली कि कार सेवला निवासी अजय शर्मा के नाम पर है। यह कार शाहगंज के रहने वाले राधे मल्होत्रा ने ले ली थी। अब यह कार कौन चला रहा था, कौन-कौन बैठा था? इसकी जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। राधे मल्होत्रा की तरफ से बताया गया कि वह अलबतिया के अमन अग्रवाल को कार बेच चुके हैं। उनके पास इसका बिक्री पत्र भी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें