फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार किमी तक यमुना में बही महिला...पुल के नीचे पैर फिसलने से नदी में गिरी, ऐसे बची जान

Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना में बहती महिला को देखकर घाट पर मौजूद चित्राहाट पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। करीब चार घंटे बाद महिला को नदी से बाहर निकाला जा सका।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... कहावत शनिवार को चित्राहाट में उस वक्त सच साबित हो गई, जब यमुना नदी में 4 किमी तक बही महिला को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


चित्राहाट पुलिस ने बताया कि जसवंत नगर (इटावा) के कटरी गांव की 55 साल की प्रेमवती पत्नी राजकुमार रिश्तेदारी चित्राहाट के कचौरा घाट गांव आई थी। शनिवार की सुबह 9 बजे कचौराघाट पुल के नीचे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिर गई। नदी के तेज बहाव के साथ महिला को बहता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचा दिया। 

 

घाट पर मौजूद चित्राहाट पुलिस ने यमुना में बहती महिला की जान बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। उन्होंने बताया कि खिलावली के मोहर सिंह, विशाल, प्रेमनगर के उमेश, जन्मे ने साहस का परिचय देते हुए 4 किमी दूर खिलावली गांव के पास बहती महिला को पकड़कर नदी से बाहर निकाला। 

 
विज्ञापन

पेट में भरे पानी को निकालने के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि मौके पर परिजन को बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। एसओ चित्राहाट रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि 4 किमी दूर तक बही महिला की जान बचाने वाले साहसी गोताखोरों का नागरिक अभिनंदन कराया जाएगा। जिससे दूसरे लोग भी उनके साहस से प्रेरणा ले सकें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें