फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई का जिम्मा संभाले हैं महिला सफाईकर्मी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन के बीच नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी भी शहर को स्वच्छ बनाने के साथ ही बखुबी अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं। शहर को बीमारी से बचाने के लिए इन महिला कर्मचारियों में जज्बा भी दिखाई दे रहा है। अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों में इन लोगों द्वारा सही तरीके से शहर को साफ सुथरा रखने का प्रयास भी किया जा रहा है। कोरोना वायरस से खुद को बचाव के लिए पूरी तरह से सावधानी बरत रही है। जबकि नगर निगम की ओर से कर्मचारियों से मास्क के साथ हाथों के दस्ताने आदि उपलब्ध करा दिए हैं। जिन्हें पहनकर वह ड्यूटी कर रही हैं। इन महिला कर्मचारियों की उम्र भी काफी है। नगर निगम की स्थाई महिला सफाई कर्मचारी श्यामवती के पति नगर निगम में स्थाई कर्मचारी थे। पति की मौत के बाद उनकी नौकरी लगी। इस कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच वह अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के साथ ही शहर को साफ सुथरा रखने की बात कहती है। बबली और विमला देवी भी नगर निगम की स्थाई महिला सफाई कर्मचारी है। उनका कहना है कि ऐसा समय कभी नहीं देखा। आज जो स्थिति है उसके बीच ड्यूटी करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन शहर साफ सुथरा रहने के साथ ही बीमारियों से बचा रहा। तो और अधिक मेहनत करने में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं बेबी देवी ठेका कर्मचारी है। वह डोर टू डोर अभियान के बीच वह घर-घर जाकर कूड़ा लेने का काम कर रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें