नारखी। लॉकडाउन को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों ने खाद्य सामग्री से लेकर पशुओं को दिए जाने वाले खल आदि पशु आहार के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। ग्रामीणों को अधिक दामों में सामान खरीदना पड़ रहा है। नारखी क्षेत्र के गढ़ी अहफो निवासी सत्यवीर का कहना है कि वह बछगांव से पशुओं के लिए खल लेने गए थे। कुछ दिन पूर्व खल 1900 रुपये कुंतल मिली थी। आज 2200 रुपये कुंतल दी गई है। यानि दो दिन में ही 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं अंगद सिंह का कहना है कि सरसों के तेल पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आटा, दाल के साथ अन्य सामानों में भी बढ़ोतरी होने से किसानों को परेशानी हो रही है। जबकि ऊपर से अभी किसी चीज के दामों पर बढ़ोतरी नहीं हुई है। फिर भी दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए है।