फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में हंगामा: महिला ने अपनी जमीन बताकर रोकी अंत्येष्टि, एक घंटे बाद पुलिस ने कराया संस्कार

Wed, 11 Feb 2026 09:46 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जमीन को अपनी जमीन बताते हुए हंगामा कर पुलिस को बुलाया, नगर पंचायत ने चिन्हित की है श्मशान की जमीन।
विज्ञापन
जलती चिता से शव को बाहर निकाल कर ले जाते पुलिसकर्मी फोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिनाहट कस्बे के श्मशान में बुधवार दोपहर पहुंची एक महिला ने वृद्ध के शव की अंत्येष्टि रुकवा दी। अंत्येष्टि स्थल को अपनी जमीन बताते हुए महिला ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस को बुला लिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मोहल्ला मार निवासी मुरारीलाल शर्मा की बुधवार को अचानक मृत्यु हो गई थी। परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए द्वितीय नहर पंप के पास नवीन अंत्येष्टि स्थल पर ले गए। वहां अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी, तभी एक महिला मौके पर पहुंच गई। अंत्येष्टि स्थल को अपनी जमीन बताते हुए आपत्ति जताई और हंगामा शुरू कर दिया। डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। करीब एक घंटे तक महिला हंगामा करती रही। लोगों का कहना था कि नगर पंचायत ने श्मशान की जमीन चिन्हित की है।करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर मृतक वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया।

74 लाख से बनेगा श्मशान घाट
नगर पंचायत पिनाहट में बीते कई वर्षों से अंत्येष्टि स्थल श्मशान की घाट की कस्बा के लोगो द्वारा मांग चली रही थी। बाद में राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नहर द्वितीय पंप हाउस के पास खाली पड़ी जमीन की पैमाइश कर चिन्हित किया था। जिससे बाद श्मशान निर्माण के लिए नगर पंचायत ने जमीन का समतलीकरण और सफाई कार्य कराया था। वहीं नगर पंचायत के अनुसार श्मशान घाट निर्माण के लिए की लगभग 74 लाख रुपये खाते में हैं। जिससे निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन



नगर पंचायत अध्यक्ष पिनाहट रामरती देवी ने बताया कि एक व्यक्ति ने श्मशान के लिए चिन्हित कई की गई भूमि पर स्टे ले लिया था। नवंबर माह में कोर्ट ने स्टे खारिज कर दिया। श्मशान के लिए 0.092 0 हेक्टेयर भूमि चयनित है। यह बंजर भूमि के रूप में कागजों में दर्ज है। फाइल डीएम के यहां प्रक्रिया में है। ऑनलाइन और टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। महिला के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें