फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक माैत: खाना बनाने को लेकर जेठानी से झगड़ा, फिर खुद को लगा ली आग; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Wed, 20 Aug 2025 11:14 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ससुराल में कहासुनी के बाद महिला ने खुद को आग लगा ली। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की माैत हो गई। चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव भनऊ में मंगलवार को जेठानी से झगड़े के बाद एक महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आग से बुरी तरह झुलसने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 35 वर्षीय मृतका पूजा का मायका हरियाणा के पानीपत जिले में रहते हैं। पुलिस ने परिजन को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र स्थित गांव भनऊ निवासी अनूप कुमार दुबे की पत्नी पूजा का मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपनी जेठानी पूनम से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर प्रमोद दुबे भी इसमें शामिल हो गए। झगड़े के बीच पूजा घर की दूसरी मंजिल पर चली गईं और केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली।

 
Trending Videos
विज्ञापन

जब तक परिवार के लोगों ने आग बुझाई, पूजा गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। पूजा अपने पीछे चार छोटे बच्चों वैष्णवी, शिवांगी, शिवांश और प्राची को छोड़ गई हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। ससुर प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जरूरत पड़ने पर प्रयोग के लिए एक ड्रम में चार-पांच लीटर केरोसिन बचाकर रखा था ताकि ड्रम की तली में जंग न लगे।

सूचना पाकर सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला और थानाध्यक्ष आशीष दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ के अनुसार, मृतका के परिजन को सूचित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-Agra University Convocation 2025: दीक्षांत समारोह शुरू...शिवाजी मंडपम में 77 मेधावियों को दिए जाएंगे 117 पदक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें