फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झाड़ियों में से आ रही थी बेहद बुरी बदबू, महिला ने जब पास जाकर देखा तो खड़े हो गए रोंगटे...

Mon, 10 Jun 2024 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में खेत पर काम करने गई महिला को एक जगह झाड़ियों में से तेज बदबू आई। वो पास पहुंची और झाड़ियों को हटाकर देखा तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। महिला को यहां एक लाश मिली, जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
झाड़ियों में पड़ी मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राधाकुंड क्षेत्र में एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। महिला ने पीआरवी पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

सोमवार सुबह मीना देवी राधाकुंड पाड़ल मार्ग स्थित अपने खेत पर गई थीं, यहां बदबू आने पर इधर-उधर झांकने लगी। खेत के समीप बनी नाली में झाड़ियों के बीच एक सड़ी गली हुई लाश दिखी तो मीना घबरा गईं। उसने फोन कर पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राधाकुंड चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि लाश 10 से 12 दिनों पुरानी प्रतीत हो रही है। लाश पूरी तरह सड़ी गली हुई थी, जिसमें कीड़े रेंग रहे थे। पुलिस हत्या के बाद लाश को यहां फेंकने का आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए शव की शिनाख्त करने में जुटी है। थानाध्यक्ष विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि एक युवक की लाश नाले में मिली है। लाश पुरानी प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें