फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर मरने के लिए आई महिला, आरपीएफ ने इस तरह बचाई जान

Mon, 10 Jun 2024 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पति से विवाद के बाद महिला बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान देने के लिए आई थी। आरपीएफ टीम ने समय रहते महिला को देख लिया। उसे समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पति को बुलाकर उसके साथ भेज दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पति से विवाद के बाद महिला इस कदर गुस्से में आई कि बच्चों के साथ जान देने के लिए रेल पटरी पर पहुंच गई। जानकारी होते ही महिला उपनिरीक्षक आरपीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि महिला का पति भूरा से झगड़ा हो गया था। बात ज्यादा बढ़ी तो महिला गुस्से में आ गई। बच्चों को साथ लेकर घर से निकली और वृंदावन रोड स्टेशन पर रेलवे की पटरी पर पहुंच गई। महिला को इस हालत में देख आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाई। तत्काल ही आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक मनीषा महिला के पास पहुंची।

महिला से पटरी पर आने का कारण पूछा तो पति से झगड़ा होने की बात बताई। टीम ने महिला का समझाया। महिला के पति को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने महिला को समझा बुझा कर उसे पति के साथ घर भेज दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि महिला छटीकरा क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें