फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झाड़ियों में मिली महिला की लाश, कुत्तों ने नोंच-नोंचकर की क्षत-विक्षत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 01 Jun 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

रकाबगंज थाना क्षेत्र में बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान के पास झाड़ियों महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छत से एक व्यक्ति ने देखा कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। वहां से बदबू भी आ रही थी। उसने पास जाकर देखा तो कुत्ते महिला के शव को नोंच रहे थे। 
 
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान के पास झाड़ियों में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। कुत्तों ने शव को नोंच-नोंच कर क्षतविक्षत कर दिया था। चेहरा पूरी तरह से खराब हो चुका था। स्कूल के पास में रहने वाले व्यक्ति ने छत से देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


साईं की तकिया चौराहे पर बैप्टिस्ट स्कूल है। उसका एक गेट नामनेर जाने वाले रास्ते पर भी है। उधर प्राइमरी सेक्शन है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे स्कूल के पीछे रहने वाला युवक छत पर साफ-सफाई करने आया था। उसने छत से देखा कि स्कूल परिसर में झाड़ियों में महिला का शव पड़ा है। कुत्ते शव को नोंच रहे थे। दुर्गंध आ रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी।

एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि महिला का नग्न अवस्था में शव मिला है। चेहरा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर क्षतविक्षत कर दिया है। इस वजह से पहचान में नहीं आ पा रहा था। महिला के कपड़े शव के पास ही थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे। कपड़े और बाल भी गंदे थे। आशंका है कि शव किसी भीख मांगने वाली महिला का हो सकता है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर में जुटी है। महिला की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें