कुरावली। मोहल्ला वैदनटोला निवासी वृद्ध ने चार पुलिसकर्मियों पर घर में घुस कर चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायती पत्र एसपी को भेजा है।
65 वर्षीय वृद्ध सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया कि 24 जनवरी की शाम दो पुलिसकर्मी उसके घर पर आए। उनके पीछे अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। कहा कि उनके घर में जुआ होता है, उन लोगों ने घर की तलाशी लेने की बात कही। वृद्ध ने कहा कि वह घर पर अकेला रहता है, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं, माने जबरन घर में घुस आए और कुछ नकदी व जेवर ले गए। आरोप है कि जब विरोध किया तो उसे जेल भेजने की धमकी दी गई। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो पुलिसकर्मी वहां से चले गए। वह थाने में शिकायत करने गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने रजिस्ट्री से एसपी को प्रार्थना पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो जांच कर सच का पता लगाया जाएगा।