फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का अंदाज: महाराष्ट्रियन लुक, नौवारी साड़ी और बुलेट बाइक; वायरल होने के बाद अब ये बोली युवती

Wed, 12 Aug 2026 09:54 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नेशनल हाईवे पर रफ्तार में बुलेट बाइक को दौड़ाती युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  महाराष्ट्रियन लुक और नौवारी साड़ी में इस महिला ने चलती बाइक पर ऐसी हरकत कर डाली, जिसे देख लोग भी हैरान हैं।  
 
विज्ञापन
युवती हुई वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक महिला के एक हाथ से बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बाइक के मालिक व वीडियो शेयर करने वाले खाते का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




 

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इससे हादसे की आशंका है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब युवती का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवती बता रही है कि वह कैलाश मंदिर में पूजा करने जा रहीं थीं। वीडियो बनाना सिर्फ मेरा फन था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं आएंगीं। युवती ने कहा कि मैंने अपनी सभी वीडियो डिलीट कर दी हैं, मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें