फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद की सजा: राहगीर को रास्ता बता रही थी महिला, तभी घट गई ऐसी घटना; सोने के आभूषण और पर्स तक लुट गया

Wed, 19 Nov 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रामबाग का रास्ता पूछने के बहाने महिला को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद बदमाश महिला के सोने के आभूषण और पर्स लेकर फरार हो गया। अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया से शाहदरा जा रही एक महिला को बदमाश बेहोश कर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ले गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे मनोहर गार्डन के पास की बताई जा रही है। पीड़िता के होश में आने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के जसवंत नगर, शाहदरा निवासी दुर्गेश देवी गांव से आगरा लौट रही थीं। टेढ़ी बगिया से उन्होंने 100 फुटा रोड के लिए एक ऑटो लिया। शाहदरा फ्लाई ओवर पार कर जब वह घर की ओर पैदल जा रही थीं, तभी एक युवक ने उनके पास आकर रामबाग का रास्ता पूछा। दिशा बताते ही युवक ने उन पर कुछ फूंक मारी, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। होश आने पर महिला ने देखा कि उनके कानों से सोने के कुंडल, अंगुली से सोने की अंगूठी, पैरों से चांदी की पायल और पर्स में रखे करीब दो हजार रुपये गायब थे।

परिवार को सूचना देने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे बदमाश का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें