मैनपुरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके पति की दोस्ती फिरोजाबाद के गांव जरैला निवासी एक व्यक्ति से थी। 22 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। पति व अन्य परिजन घर पर नहीं थे। तभी जरैला निवासी आरोपी घर पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। उसने गर्मी की बात कहते हुए कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। पति का दोस्त होने के नाते उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसके कुछ देर बाद ही बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर देखा तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। अब आरोपी आए दिन उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। वह कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।