फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ गई है। शहर के वार्ड नंबर दो के देवनगर इलाके में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। यहां एक माह से पानी की आपूर्ति न होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। शुक्रवार को समस्या से त्रस्त महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देवनगर इलाके में करीब एक माह से पानी का संकट व्याप्त है। गर्मी में पानी की जरूरत बढ़ी तो लोग व्याकुल हो उठे। लोग कई बार पालिका के जलकल विभाग से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। मजबूरन लोगों को टैंकरों से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। समस्या से आजिज करीब 30 परिवारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि चेयरमैन से भी कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में लाडिली प्रसाद कौशिक, मिथलेश देवी, रामवती, निर्मला, प्रेमवती, सीमा, बबीता, श्यामवती, सुषमा, राधा, फूलवती आदि महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन नरेंद्र कुमार ने कहा कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु कराने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें