फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या, चारागाह में फेंका शव

Fri, 30 Nov 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र में युवती की गला घोंटकर हत्या कर शव चारागाह में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। एएसपी ने पुलिस के साथ पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को घटनास्थल से युवती का पर्स और एक मोबाइल मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर निवासी चौकीदार अशर्फीलाल खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें चारागाह में एक युवती पड़ी हुई दिखी। उन्होंने जब पास जाकर देखा तो उसके चेहरे पर खून लगा हुआ था। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। तफ्तीश के दौरान पुलिस को मौके से एक मोबाइल व लाल रंग का बैग मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की उम्र करीब 20-22 वर्ष आंकी गई है। वो सलवार सूट और स्वेटर पहने हुए थी। थाना पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।  

मोबाइल में मिला सिम दूसरी महिला का निकला 

मृतका के पास पुलिस को एक लाल रंग का बैग और मोबाइल मिला। पुलिस ने जब जांच की तो सिम जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव राहिन निवासी किसी महिला के नाम निकला। पुलिस ने उक्त महिला से संपर्क कर उसे थाने आने के लिए कहा है। 

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल पास मिले मोबाइल से कोई सुराग नहीं लगा है। जल्द ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें