फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र में महिला की बलि! शव जलाया, पुलिया के नीचे मिली खोपड़ी, चोटी और बोतल

Thu, 06 Dec 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर पड़ी राख, खोपड़ी और बाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसके शव को फूंक दिया और अवशेष में बची हड्डियों को फेंक दिया गया। ये हड्डियां, राख, महिला के बाल, चप्पल और एक बोतल आगरा-जयपुर हाईवे स्थित लेदर पार्क के पास एक पुलिया के नीचे बरामद की गईं हैं। 
विज्ञापन


पुलिस इसे तंत्र-मंत्र का मामला मानकर चल रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अवशेषों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिया के नीचे राख है लेकिन बहुत कम। यह पूरे शव को जलाए जाने की राख नहीं लग रही है। महिला की चोटी मिली है। इसमें से बाल जले हुए नहीं हैं।

खोपड़ी पुरानी लग रही है। ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि यह जलाए गए शव से बची है। पास में कुछ और हड्डियां मिली हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद उसकी हड्डियों को यहां लाकर तंत्र क्रिया की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका

मलपुरा थाना के प्रभारी का भी यही कहना है कि मामला तंत्र मंत्र का लग रहा है। हड्डियों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इससे पता चलेगा कि ये कितनी पुरानी हैं? जिस तरह से यह वारदात की गई है, उससे माना जा रहा है कि इसमें कोई परिचित शामिल हो सकता है। 

खोपड़ी देख दहशत में आई महिलाएं

पुलिया के नीचे खोपड़ी और हड्डियां होने का पता बुधवार की दोपहर को चला। दोपहर दो बजे थाना अछनेरा के गांव महुअर की महिलाएं लकड़ी लेने के लिए गई थीं। तभी उन्हें पुलिया के नीचे खोपड़ी नजर आई। घर लौटने पर गांववालों को उन्होंने इसकी जानकारी दी। 

खबर जंगल की आग की तरह फैली। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हड्डियां, चोटी के बाल, खोपड़ी और चप्पल को जांच के लिए भेजा है। खोपड़ी और हड्डियों का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा ताकि खुलासा होने पर उसका मिलान कराया जा सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें