फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Sat, 24 Jun 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। मामले में एसपी के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव में 21 जून को महिला अपने घर में अकेली थी। तभी पड़ोस के ही फेंसी, रिषी, राजेश, जयसिंह व गीता महिला के घर में घुस आए। आरोपी महिला को गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को जानकारी दी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने एसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें