फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीन माह से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तीन अप्रैल को गंजडुंडवारा कस्बे की एक तंबाकू दुकान से तंबाकू की 60 बोरियां चोरी की थीं। इस मामले में आरोपी बबलू उर्फ विपिन निवासी ग्राम साडरपुर थाना अलीगंज फरार चल रहा था। बबलू के फरार होने पर उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बताया गया कि इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को सूचना मिली कि इनामी फरार आरोपी बबलू पटियाली रोड कांशीराम कॉलोनी के पास मौजूद है। सूचना पर गंजडुंडवारा कोतवाली के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो बोरी तंबाकू और एक तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें