आगरा में शादी के तीन माह बाद ही युवती ने पति के हिस्से में आने वाला एक बीघा खेत अपने नाम करने की बात पर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के बाद वह मायके चली गई।
फिर महिला थाना, परामर्श केंद्र के साथ कई जगह युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। युवक ने भी केस लड़ने के लिए उस खेत को गिरवी रख दिया।
युवती को इस बात की जानकारी लगने पर वह समझौता करने के लिए राजी नहीं हुई और अगली तारीख लेने से भी मना कर दिया।
मामला फतेहाबाद थाने क्षेत्र के निवासी महिला का है। उसकी शादी 2015 में चित्राहट थाने के युवक से हुई थी। दूसरी काउंसलिंग पर आई युवती ने पुलिस को बताया कि युवक शराबी है, जूआ भी खेलता है।
उसे डर है कि ससुर द्वारा दिए जाने वाला एक बीघा खेत भी युवक जूए में गवा देगा। एक बीगा खेत को अपने नाम कराने की बात कहने पर युवक ने उसे बेरहमी से मारा। तभी से वह मायके में रह रहीं है।
वहीं युवक ने बताया कि वह शराब नहीं पीता। युवती एक बीघा खेत के लिए शादी करके आई थी। युवती ने कई जगह शिकायत दर्ज कराई हुई है। पिछले दो साल से परिवार न्यायलय में भी वह लगातार केस लड़ रहा है।
खेत रख दिया गिरवी
वकील और आने जाने का खर्चा उठाने के लिए उसने उसी एक बीगा खेत पर उधार रुपये लिए हैं। युवक ने बताया परिवार न्यायालय में काउंसलिंग चलने के बाद भी युवती ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
युवती ने खेत पर कर्जा लेने के बात सुनते ही पुलिस से आगे बात करने से मना कर दिया और अगली तारीख लेने से भी मना कर दिया।