फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: नहर के पुल से महिला ने बच्ची संग लगाई छलांग, तलाश में जुटी दमकल विभाग के कर्मचारी

Sun, 23 Jan 2022 05:56 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

खेतों पर काम कर रहे किसानों एक महिला और बच्चे को जब पुल पर खड़े देखा तो उन्होंने आवाज भी लगाई लेकिन तब महिला ने नहर में छलांग लगा दी।
 
विज्ञापन
मैनपुरी: नहर में कूदने वाली महिला और बच्ची की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कुसमरा क्षेत्र स्थित लोअर गंगा नहर पुल से एक महिला ने चार साल की बच्ची को गोद में लेकर नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला गांव सिंगनी की रहने वाली है। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ नहर में मां-बेटी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

कुसमरा चौकी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लोअर गंगा नहर के रायहार पुल पर रविवार की सुबह एक महिला चार साल की बच्ची के साथ पहुंची। आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि महिला नहर में कूद जाएगी। अचानक महिला ने बच्ची को गोद में लेकर पुल से नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों को बुलाया। इसके बाद नहर में मां-बेटी की तलाश की गई। महिला की पहचान गांव सिंगनी निवासी 45 वर्षीय चंद्रा चौहान उनकी बेटी आरजू (4) के रूप में की गई है। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस मां-बेटी की तलाश में जुटी थी। हालांकि उनका सुराग नहीं लग सका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नहर में जाल डाला गया है। मां-बेटी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें