मथुरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे यमुना के पुल से एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर राहगीरों के पैर थम गए। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और बच्चे की तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन
देर शाम तक महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि शाम करीब 4 बजे महिला अपने तीन साल के बच्चे के संग पुल से यमुना में कूदी है। अभी तक दोनों के बारे में पता नहीं चला है कि आखिर कौन हैं। गोताखोर तलाशने में जुटे हुए हैं। पुल पर भी ऐसा कुछ नहीं मिल सका है, जिससे कूदी महिला की पहचान हो सके।