फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ यात्रा कर लौटी वृद्ध सास को बहू ने घर से निकाला, एसएसपी से लगाई गुहार

Sat, 14 Sep 2019 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 75 वर्षीय वृद्धा ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि धार्मिक यात्रा से लौटकर आने पर बहू ने घर में नहीं घुसने दिया। बेटे को भी निकाल दिया है। पीड़िता ने एसएसपी से घर में दाखिल कराने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली वृद्धा ने पुलिस को बताया कि उनके पति एयरफोर्स में थे। बाद में वाणिज्य कर विभाग में नौकरी लग गई। 14 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने अपने बेटे की शादी 2009 में की थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। 

शादी के बाद बहू से बेटे का विवाद हो गया। इस पर बहू मायके में रहने लगी। कोर्ट में वाद दायर कर दिया। उन्होंने किसी तरह बहू-बेटे का घर फिर से बसाया। बहू को अपने साथ एक ही मकान में रख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू ने घर में नहीं घुसने दिया

एक महीने पहले वृद्धा उत्तराखंड में धार्मिक यात्रा पर गई थी। एक सप्ताह पहले आईं। मगर, बहू ने घर में नहीं घुसने दिया। यह भी कहा कि वो अब पति के साथ भी नहीं रहेगी। मकान में रहने वाले किरायेदार को भी निकाल दिया है। 

पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर अपने घर में दाखिल कराने की गुहार की है। थाना जगदीशपुरा पुलिस को जांच सौंपी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बहू ने भी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें