फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में नहीं थम रहा बंदरों का आतंक, हरियाणा से आई महिला श्रद्धालु का कान काटा

Thu, 06 Jun 2019 01:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में बंदरों का आतंक का बरकरार है। उत्पाती बंदरों से स्थानीय लोगों तो दुखी हैं ही, देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालु भी इन बंदरों के शिकार होते हैं। गुरुवार की सुबह बंदरों के हमले में एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई।  
विज्ञापन


सेवाकुंज मंदिर के समीप बंदरों ने फरीदाबाद की महिला श्रद्धालु पर हमला किया और उसका कान काट लिया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर उसकी मरहम पट्टी कराई। लोगों ने बताया कि 15 दिनों में बंदर कई लोगों पर हमले कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा बंदरों का आतंक बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर है। लोगों का कहना है कि बंदर श्रद्धालुओं का सामान लेकर भाग जाते हैं तो कभी उनके चश्मे। बंदरों की समस्या को लेकर व्यास घेरा में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नगर में बंदरों का आतंक रोकने के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठन प्रयास भी करते हैं, लेकिन आज तक इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। दिन-ब-दिन बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें