बेवर। शाम कस्बे के बस स्टैंड के पास कार की टक्कर से महिला घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को को सीएचसी पर भर्ती कराया।
लक्ष्मी देवी (48) पत्नी कृपाल सिंह निवास निवासी नगला निशांत थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद जो बेवर बस स्टैंड के पास पैदल जा रही थी। पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी लाया गया। यहां से डाॅक्टरों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। कार चालक नशे में बताया जा रहा था।