फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को ईंट मारकर किया घायल

Thu, 20 Jun 2024 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव राजलपुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने एक महिला को ईंट मारकर घायल कर दिया। सोमवार को राजलपुर निवासी ब्रजनंदन की दादी की तेरहवीं का आयोजन हो रहा था। तभी गांव निवासी आरोपी शराब पीकर वहां हंगामा करने लगा। रोकने पर वह चुपचाप वहां से चला गया। उक्त झगडे़ की रंजिश मानते हुए आरोपी परिजन के साथ छत पर चढ गया और पत्थरबाजी की। ईंट लगने से महिला विमलेश घायल हो गईं। एक अन्य शिकायत गांव पनवाह निवासी अमर पाल ने की। बताया कि छोटे भाई ने बगैर किसी बात को उसे लाठी डंडा से पीटा। जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गोवंश से टकराई बाइक, दो घायल
कुरावली। जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी निर्माण में काम कर रहे दो कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए। नगला बगती निवासी हर्ष ने बताया कि वह सेक्टर 36 गौतमबुद्ध नगर निवासी विजय शंकर गोयल और लक्ष्मीकांत निवासी संजय गांधी नगर नोबस्ता कानपुर के साथ जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे हैं। सोमवार की सुबह विजय शंकर, लक्ष्मी कांत बाइक से काम पर जा रहे थे। तभी अचानक सामने आए गोवंश से टकरा कर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें