कुरावली। थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह नहरपुल गैलानाथ के पास एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी 40 वर्षीय सुमीरा देवी रविवार को जेठ राम दुलारे के साथ बाइक से कस्बा कुरावली बाजार आ रहीं थीं। बाइक जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित नहर पुल गैलनाथ के पास पहुंची। तभी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर सुमीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। संवाद