फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगुन समारोह में चली गोली लगने से महिला हुई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव लालपुर में मंगलवार रात एक लगुन समारोह में चली गोली एक महिला को लग गई। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी विमल कुमार की मंगलवार को लगुन आई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार समारोह में आनंद नाम का एक व्यक्ति भी शामिल होने आया था। रात करीब 10 बजे आयोजन के दौरान आनंद तमंचे में कारतूस डाल रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली वहां मौजूद एक महिला मुन्नी को लग गई।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। आनन फानन महिला को इलाज के लिए आगरा ले जाया ग समाचार लिखे जानेे तक मामले के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी की जा रही है, ऐसा कुछ हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें