फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया, दिलाई शपथ

विज्ञापन
कासगंज के एसजीएम पब्लिक स्कूल में गुड टच व बैड टच कार्यक्रम में सजगता व जागरूकता की शपथ लेतीं छात? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एसजीएम पब्लिक स्कूल में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया गया। वहीं शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को सजग रहने एवं जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक रवीश कुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं सजग रहें। उन्होंने कहा कि सीधे स्कूल आए और स्कूल से घर जाएं।
विज्ञापन

रास्ते में खतरा महसूस करें तो चीखे चिल्लाएं। इससे कोई न कोई पुकार सुनकर आपकी मदद अवश्य करेगा। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास बनाएं रखें। अकेले सूनसान रास्ते से न गुजरें। शिक्षिका सीमा ने छात्राओं को बताया कि गुड टच क्या है और बेड टच क्या है। इस दौरान शिक्षक गजेंद्र, संजीव प्रताप, मोहित, अनुराग, रंजीत सिंह, जय यादव, अंशिका, नीतू, लक्ष्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें