फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने ग्राहक बनकर किया कॉल, बंधक बनाकर दूधिए से वसूले 55 हजार; FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Fri, 22 May 2026 09:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

महिला ने कॉल कर रोजाना दो लीटर दूध देने के बहाने दूधिए को बताए गए पते पर बुलाया। इसके बाद दूधिए को बंधक बना लिया। जेल भिजवाने की धमकी दी। मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता क्षेत्र की रहने वाली महिला ने दूध का आर्डर देकर बुलाने के बाद दूधिए को बंधक बनाकर धमकाया और 55 हजार रुपये की वसूली कर ली। महिला के 8-10 साथियों ने खुद को गोरक्षक दल का पदाधिकारी बताकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गढ़सान, थाना सैंया निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि वह पशुपालन कर दूध बेचने का काम करता है। 18 मई को मारुति सिटी के पास उसे एक निराश्रित गाय मिली, जिसे वह अपने घर ले आया। 19 मई की सुबह एक महिला ने कॉल कर रोजाना 2 लीटर दूध देने के बहाने उसे बताए गए पते पर बुलाया। 

वहां पहले से बैठे 10-11 अज्ञात लोगों ने उसे एक मकान में बंधक बना लिया और खुद को गोरक्षक बताते हुए पिटाई लगाई। आरोपियों ने उस पर गायों को कसाइयों को बेचने का झूठा आरोप लगाया। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। मजबूरी में पीड़ित ने अपने भाई और पिता को बुलाया, जिसके बाद आरोपियों ने 55 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा। पीड़ित ने गैंग के मुख्य आरोपियों में सनी यादव और रवि यादव का नाम बताया है। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें