फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

Mon, 22 Sep 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। मोहल्ला धनपाल में पीपल वाले मंदिर के पास रविवार की सुबह बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला केवल निवासी रानी माहेश्वरी (50) पत्नी दिनेश चंद्र रविवार की सुबह घर से पैदल जा रही थीं। मोहल्ला धनपाल में पीपल वाले मंदिर के पास अज्ञात बाइक सवार ने रानी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें