फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच लाख का लालच देकर महिला से उतरवाए कुंडल

Mon, 12 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित महिला।
विज्ञापन
कुरावली। कस्बा में सक्रिय टप्पेबाजों ने सोमवार को एक महिला को बातों में फंसा लिया। पांच लाख रुपये देने का लालच देकर कान के कुंडल उतरवाने के बाद चले गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी विद्या देवी सोमवार की दोपहर गांव से कस्बा बाजार जा रहीं थीं। वह ई-रिक्शा से घिरोर तिराहे पर उतरीं और पैदल बाजार की ओर जाने लगीं। तभी रास्ते में दो युवक मिले और महिला के पैर छू लिए। कहा कि वह उनके दूर के रिश्तेदार हैं। महिला को अपनी बातों में फंसा कर यकीन दिलाया कि वह उनके पास पांच लाख रुपये हैं। अगर वह कान के कुंडल उन्हें दे दें तो यह पांच लाख रुपये उनके हो सकते हैं। महिला टप्पेबाजों की बातों में आ गई और कुंडल उतार कर दे दिए। इसके बाद टप्पेबाज एक रूमाल में कागज की गड्डी बांध कर दे गए। टप्पेबाजों के जाने के कुछ देर बाद महिला ने जब रूमाल खोला तो उसमें कागज की गड्डी देख होश उड़ गए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें