फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये निकालने आई महिला ने दी ऐसी सूचना, पुलिस के छूट गए पसीने

Tue, 16 Jul 2019 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी के एक बैंक में महिला के 80 हजार रुपये लूट की सूचना ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज जांचे गए तो कुछ भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


पुलसि ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसके साथ कोई वारदात नहीं हुई। रुपये को लेकर परिजन परेशान कर रहे थे। इस वजह से उसने शिकायत की। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। 

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बैंक ऑफ इंडिया में रुपये जमा करने आई महिला के 80 हजार रुपये लूट लिए गए हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो कुछ भी नहीं मिला। महिला रानी उर्फ चांदनी निवासी मोहल्ला कटरा से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत बताई। बताया कि परिजन उसे रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। 

महिला ने बैंक में वाउचर भरने के बाद निकल आई थी। उसके पास रुपये थे ही नहीं। महिला ने झूठी सूचना दिए जाने पर माफी मांगी। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि लूट की सूचना जांच में निराधार निकली है। सूचना देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें