फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मिलने पहुंची महिला ने जेल के बाहर दिया बेटे को जन्म

Sat, 10 Nov 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पति से मिलने जेल गई महिला को जेल से बाहर निकलते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान महिला ने जेल के बाहर टिनशैड में बेटे को जन्म दिया। जेल अधीक्षक ने जिला कारागार की एंबुलेंस से महिला को जिला महिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

  
थाना एका क्षेत्र निवासी महिला मीना देवी पत्नी राजकुमार भाई दूज पर जिला कारागार में बंद पति राजकुमार से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह पहुंच गई थी। परिवार की महिलाएं उसके साथ थीं। जेल में मिलाई करने के बाद जैसे ही मीना देवी बाहर निकली तो अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। 

साथ आईं महिलाओं ने उसे बाहर बने टिन शेड में बैठा लिया। इस दौरान महिला ने बालक को जन्म दिया। मीना देवी के साथ आई महिला टेंपों तलाश रही थी। इसकी जानकारी जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान को हुई तो उन्होंने जेल के अंदर से एंबुलेंस को तत्काल भेजा। उक्त महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने बताया मीना नामक महिला पति राजकुमार से मिलने के लिए जेल में आई थी। जेल से बाहर निकलने के बाद प्रसव पीड़ा हुई। उसका पति राजकुमार छह माह से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें