आगरा। मतगणना के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 23 मई का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। एनएच-2 पर रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ की तरफ जाना है, वे रोहता नहर चौराहे से दाहिने मुड़कर एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल के पास से होते हुए रिंग रोड पर जाएंगे।
ग्वालियर से आने वाले भारी वाहन ट्रक जिन्हें जयपुर, दिल्ली, मथुरा की तरफ जाना है, वे ककुआ (बाद) से दक्षिणी बाईपास पर चढ़ेंगे। दिल्ली मथुरा जाने वाले वाहन रुनकता उतरकर गंतव्य को जाएंगे।
कानपुर, लखनऊ, एटा, फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन जिन्हें ग्वालियर, फतेहाबाद की तरफ जाना है, वे कुबेरपुर से इनररिंग रोड
से चढ़कर तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।