दो युवकों ने किया महिला से गैंगरेप
एटा जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने थाना नयागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला के अनुसार 20 अगस्त को वो घर पर अकेली थी। तभी संजय उर्फ संजू निवासी रिवधपुर थाना किशनी मैनपुरी अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुस आया। तमंचे के बल पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
घटना के बाद आरोपी महिला को धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना नया गांव प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मिरहची क्षेत्र निवासी महिला अपनी रिश्तेदारी मारहरा क्षेत्र में गई थी। तभी उसनेन चौधरी निवासी मोहल्ला चूड़ी बाजार मारहरा सहित दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।