फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्तों संग पत्नी के साथ की हैवानियत, बेहोश होने पर भी नहीं बख्शा और...

Mon, 09 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
क्या कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर सकता है, किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जिसने भी पीड़ित महिला को देखा वही हैरान रह गया।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। बुढ़िया के ताल पर सड़क किनारे झाड़ियों में शनिवार रात महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने बताया कि पति और उसके दो दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। इसके बाद उसे यहां फेंक गए।

एत्मादपुर थाना प्रभारी ने महिला से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि  पुलिस ने तत्काल अनूपशहर थाना प्रभारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों के घरों पर जाकर देखा तो वे घरों में सोते मिले। 
विज्ञापन


पुलिस उन्हें अनूपशहर थाने ले गई। उसके पति ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार को दवा लेने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। पहले भी वह दो-तीन दिन के लिए घर से चली गई थी। 
विज्ञापन

गैंगरेप
पुलिस ने बताया कि महिला की पहली शादी सिकंदराराऊ के एक गांव में हुई थी। उससे उसके चार बच्चे हैं। डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत के बाद वह बच्चों को छोड़कर चली गई। महिला की मां ने उसकी दूसरी शादी अनूपशहर में करना बताया है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। पुलिस की एक टीम को अनूपशहर भेजा गया है। महिला के परिजनों के आने पर सही जानकारी हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें