फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में दरिंदगी: मंदिर से लौट रही विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, गला काटा और फिर सड़क पर फेंक दी पीड़िता

Wed, 30 Sep 2026 07:51 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बल्केश्वर मंदिर से लौट रही 50 वर्षीय महिला को परिचित ऑटो चालक बहाने से सुनसान इलाके में ले गया, जहां साथी के साथ दुष्कर्म और जानलेवा हमला करने का आरोप है। महिला का आरोप है कि सीमा विवाद में पुलिस थानों के चक्कर लगवाती रही। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद करीब डेढ़ महीने में प्राथमिकी दर्ज हुई।
 
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर मंदिर से दर्शन कर घर आ रही 50 वर्षीय महिला को परिचित ऑटो चालक ने बहाने से लिफ्ट दी। ऑटो चालक अपने एक साथी के साथ महिला को सुनसान इलाके में ले गया। यहां साड़ी से गला दबाया और चाकू दिखाकर दोनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से कई वार किए और गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी महिला को मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मौके से गुजर रही पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेज दिया। मामले में डेढ़ महीने बाद पुलिस आयुक्त के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर में महिला ने दुष्कर्म की बात नहीं लिखी थी। बयान के आधार पर धारा बढ़ाई जाएगी।

 

पीड़िता थाना ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को वह बल्केश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर आ रही थीं। वाटर वर्क्स चौराहे पर टेढ़ी बगिया निवासी ऑटो चालक कृष्णा मिला। पहले से परिचित था। उसने घर छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में पहले से एक अन्य युवक बैठा था। भाटिया पेट्रोल पंप के पास कृष्णा ने ऑटो श्मशान घाट की ओर मोड़ दिया।

 

आरोप है कि वह उन्हें सुनसान रास्ते पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता का कहना है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान करीब चार दिन बाद उन्हें होश आया।

 
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
महिला ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को वे ट्रांस यमुना थाने में शिकायत करने पहुंची थीं लेकिन पुलिसकर्मियों ने कहा कि घटनास्थल थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आता है। वहां जाकर शिकायत करें। थाना एत्माद्दौला जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। उधर आरोपी राजीनामे का दबाव बनाने लगे। दूसरा आरोपी भी सामने आ गया। धमकी देने लगे। अब महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें