फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bus Accident: मथुरा के जाबरा की महिला की मौत, सूचना मिलते ही घर मची चीत्कार

Sat, 01 Jun 2024 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अंजलि के पति भानु प्रकाश ने बताया कि शादी वर्ष 2012 में हुई थी। नौ वर्ष का एक बेटा है, जिसका नाम यश है। वो अपने मायके वालों के साथ ही वैष्णोदेवी यात्रा के लिए गई हुई थी। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में शिवखोड़ी के पास हुए बस हादसे में मांट क्षेत्र के गांव जावरा के मजरा नगला बरी की रहने वाली महिला की भी मौत हो गई है। मृतका का शव आज मथुरा जंक्शन पर पहुंचेगा। वहीं महिला की मौत के बारे में जब परिवार वालों को यह सूचना मिली तो रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग शव लेने के लिए मथुरा रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना मांट के गांव जावरा के मजरा नगला बरी की रहने वाली अंजलि पत्नी भानु प्रकाश 22 मई को अपने मायके नाया में गई थी। वहां से अपने भाई गजेंद्र के साथ वैष्णोदेवी यात्रा के लिए बस से 27 मई को गए हुए थे। 30 मई को जम्मू में शिवखौड़ी के पास बस हादसा हो गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक की मौत हो गईं।

हादसे में अंजलि की भी मौत हो गई है, जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो परिवार में शोक व्याप्त हो गया। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। अंजलि के पति भानु प्रकाश ने बताया कि शादी वर्ष 2012 में हुई थी। नौ वर्ष का एक बेटा है, जिसका नाम यश है। वो अपने मायके वालों के साथ ही वैष्णोदेवी यात्रा के लिए गई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें