फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे के खंडहर मकान में बेहोश मिली महिला...पास ही पड़ा था बैग, होश में आने पर बताई ये आपबीती

Tue, 18 Nov 2025 12:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रेलवे के खंडहर मकान में महिला के पड़े होने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों को भी सूचना दी। 
विज्ञापन
रेलवे के खंडहर मकान में बेहोश मिली महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक खंडहर मकान में इटावा की महिला बेहोश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 6:30 बजे रेलवे काॅलोनी के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि एक महिला खंडहर मकान में बेहोश पड़ी है। पास ही उसका बैग भी रखा है। ऑटो वाले फेंक गए हैं। अस्पताल में दोपहर बाद होश आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा जाने के लिए सहेली के घर से निकली थी। रास्ते में तबीयत खराब हो गई। महिला ने अपने पति का मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने पति से बात की। हालांकि परिजन देर रात तक नहीं आए।

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि महिला के मुताबिक वह इटावा के भरथना की है। बीमार रहती है। कई बार बेहोश हो जाती है। अक्सर इलाज के लिए आगरा आती रहती है। एक सप्ताह पहले घर से निकली थी। फिरोजाबाद में अपनी दोस्त के घर चली गई थी। वहां से आगरा दवा लेने आई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद हरियाणा नाैकरी करने जाना चाहती थी। आगरा कैंट स्टेशन के पास तबीयत खराब हो गई। उसने किसी तरह की घटना से इन्कार किया है। वहीं पति ने फोन पर पुलिस को बताया कि उनके एक बच्चा है। परिजन के आने पर महिला को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें