फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड पर मिली महिला की लाश, शरीर पर थे निशान, कमरे में बिखरा पड़ा था सामान

Sun, 12 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
मृतका का फोटो और घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद के खेड़ा मोहल्ले में शनिवार की सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर महिला की लाश बेड पर पड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


घटना के बाद से मृतका के ससुरालीजन फरार हैं। मायका पक्ष ने ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।   

जसराना थाना के गांव मस्तपुर निवासी अतुल कुमार पुत्र अधेश अपनी पत्नी, बच्चों और परिवार के साथ मोहल्ला खेड़ा में रहते हैं। अतुल मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी रीना और बेटी रितिका (6) और कन्हैया (4) के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हाल में पड़ा मिला शव

शनिवार सुबह रीना का शव कमरे में बेड पर मिला। उसके पैर मुड़े थे। गले में फंदे के निशान थे। शरीर में नीले निशान पड़े थे। कमरे में चूड़ियां टूटी पड़ी थी। सुबह जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो भीड़ एकत्रित हो गई। 

मृतका के चाचा रवीश कुमार निवासी राजा का ताल थाना टूंडला ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि भतीजी की शादी आठ साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपए मांग करने लगे। 

मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने उसकी भतीजी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। शुक्रवार रात रीना की हत्या कर दी गई। मृतका के मासूम बच्चों ने भी अपने मामा संजीव को बताया कि उनके पापा, ताता, ताई, अम्मा ने मम्मी को मार दिया। 

घटना के बाद दोनों बच्चे रातभर मां के शव से लिपटे रहे। सुबह जब मामा-मामी व ननिहाल से और लोग पहुंचे तो उन्होंने बच्चों को एक पड़ोसी के घर बैठा दिया। बाद में दोनों बच्चे अपने मामा के साथ चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें